बिहारशरीफ, जून 1 -- तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास हुआ हादसा एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के तेल्हाड़ा-खोजपुरा पथ पर सोमवार को हाजीपुर गांव के पास साइकिल सीख रही बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में राजन साव की 10 वर्षीया पुत्री रानी कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। चालक, ट्रैक्टर लेकर भाग गया। ग्रामीणों की मानें तो रानी गांव के अन्य बच्चों के साथ सड़क पर साइकिल चलाना सीख रही थी। सामने से ट्रैक्टर आता देखकर वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार वर्षीय बालिका की मौत इससे पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष अजीत कुमा...