रांची, अप्रैल 22 -- रांची। हिनू साकेत नगर निवासी उदय नारायण झा से अपराधियों ने मोबाइल छीनकर फरार हो गए। आरोप बॉबी और अतुल नामक युवक पर लगा है। इस संबंध में उदय नारायण झा ने डोरंडा थाना में बॉबी और अतुल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। उदय नारायण झा ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को साइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान भविष्य निधि कार्यालय के पास दोनों आरोपी पहुंचे और उनके पॉकेट से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद शोर भी मचाया। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, दोनों भाग निकले। यह भी पढ़ें- मेसरा बाजार से मोबाइल चुराकर खाते से 3.89 लाख निकाले आसपास के लोगों ने दोनों आरोपियों के नाम भी उन्हें बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...