बिजनौर, जनवरी 3 -- फैक्ट्री से काम कर घर लौट रहे मजदूर के साथ चार अज्ञात द्वारा मारपीट की गई और छः सौ रुपये की नगदी छीन ली। बदमाशों ने दो अन्य बाइक सवारों को भी रोकने का प्रयास किया। शुक्रवार की देर सायं को ग्राम फ़ैजपुर रामानंद निवासी कन्हैया पुत्र छोटे सिंह 54 वर्ष कासमपुर लेखराज स्थित दाल मिल से मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रहा था। जब वह नहटौर रिलायंस पेट्रोल पंप से फ़ैजपुर जाने वाले रास्ते पर शमशाबाद के निकट पहुंचा तो पहले से ही घात लगाये एक व्यक्ति ने साइकिल सवाल कन्हैया की साइकिल को रोक दिया और इस दौरान उन्होंने कन्हैया के साथ मारपीट करते हुए जेब में रखें 6सौं रुपये की नगदी भी निकाल ली। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए तमंचा जैसा हथियार भी उसके सीने पर लगाया था। इसी बीच पीछे से अन्य बाइक सवार को आता देख उन्होंने कन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.