फतेहपुर, अप्रैल 26 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। थाना क्षेत्र के रेय गांव निवासी 65 वर्षीय रामदीन जमतपुर से काम निपटाकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कीर्तिखेड़ा स्थित विष्णु भगवान मंदिर के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्कानपुर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...