साइकिल सवार मुंशी का हत्यारोपी शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल
चंदौली, जून 7 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के सिवान में शनिवार की दोपहर पीडीडीयू नगर के चतुर्भुजपुर छिड़े निवासी मुंशी मनोज कुमार की हत्या बिहार के दो शूटरों ने की थी। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए रविवार को बिहार के भोजपुर जिले से एक मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की देर रात पुलिस गिरफ्तार शूटर को पटपरा के पास घटना स्थल पर असलहा बरामदगी के लिए लेकर पहुंची थी। पुलिस के अनुसार शूटर ने पुलिस पर फायर कर दिया और भागने का प्रयास किया। तभी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल होकर गिर गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दूसरे शूटर की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- फालोअप: बाइक सवार बदमाशों की तलाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.