लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी 65 वर्षीय छोटेलाल पुत्र बहादुर लाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह घर से साइकिल से दवा लेने गए थे। बताया जाता है कि दवा लेकर वापस लौटते समय क्रेशर के सामने किसी अज्ञात बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.