समस्तीपुर, मार्च 9 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के खोकसाहा-हरिचक पथ पर संस्कृत विद्यालय खोकसाहा के निकट देर संध्या ट्रक की ठोकर से साईकिल सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक सैदपुर वार्ड 14 निवासी स्व. चन्नु महतो के पुत्र लाल सिंह (60) बताया जाता हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वृद्ध निजी काम से खोकसाहा गए थे। वहां से घर लौटने के क्रम घटनास्थल के समीप एक ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे वे गंभीर रुप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर ले जाया गया। जहां आन ड्यूटी चिकित्सक राजेश कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इकलौता पुत्र पवन कुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। घटना की सूचना के बाद वह अपने घर लौट रहा है। मृतक की दो पुत्री रीना कुमारी और मीना कुमारी बताई गई है। घटना उपरांत परिजनों का रो-रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.