साइकिल सवार बच्चे पर कार चढ़ाई; 25 मीटर तक घसीटा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
संवाददाता, अगस्त 14 -- कानपुर के कल्याणपुर आवास-विकास-1 में बुधवार शाम एक आठवीं के छात्र को कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद छात्र कार के पिछले पहिये में फंस गया। आरोप है कि चालक ने कार रोकने के बजाय उसे करीब 20 से 25 मीटर तक घसीटा। इसके बाद कार छोड़कर पैदल भाग निकला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घायल छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आवास-विकास-1 निवासी संदीप तिवारी कौशल विकास केंद्र संचालित करते हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा आदि क्षेत्र के एक कॉन्वेंट स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है।रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम करीब सात बजे आदि घर के बाहर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान सामने से एक कार आई। छात्र ने साइकिल रोककर हाथ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.