अमरोहा, अप्रैल 30 -- कैलसा बॉर्डर पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में गंभीर घायल बेटे की उपचार के लिए पाकबड़ा स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर लगभग 3:30 बजे हुआ। कैलसा गांव निवासी अमरीश विकलांग हैं, वह अपने बेटे अरमान के साथ साइकिल पर सवार होकर कैलसा बॉर्डर आ रहे थे। अभी वह क्षेत्र में ही धर्मकांटे के पास से पहुंचे थे तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए जबकि हादसा अंजाम देने वाला चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गई, सूचना मिलते ही परिजन भी आ गए। घायल अमरीश व अरमान को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.