हाजीपुर, फरवरी 26 -- महुआ । एक संवाददाता थाने के कन्हौली बाजार में नाई के यहां से बाल-दाढ़ी बनाकर साइकिल से घर लौट रहे साईकिल सवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। हादसे में वृद्ध पिता की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र बाल-बाल बच गया। यह घटना बुधवार की शाम करीब 4 बजे महुआ-हाजीपुर सड़क के कन्हौली उनताहा से कुशहर जाने वाली बाईपास सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत कन्हौली बेझा में घटी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को उनतहा लाइन होटल के पास रखा और महुआ-हाजीपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मृत वृद्ध 75 वर्षीय रामचंद्र दास महुआ थाने के कन्हौली धनराज पंचायत के बिशनपुर बेझा वार्ड संख्या 12 के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि रामचंद्र दास अपने पुत्र राजेश कुमार को लेकर साइकिल से कन्हौली बाजार में सैलून पर बाल दाढ़ी बनाने गए थे। जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.