अमरोहा, अप्रैल 30 -- कैलसा बॉर्डर पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में गंभीर घायल बेटे की उपचार के लिए पाकबड़ा स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसा बुधवार दोपहर लगभग 3:30 बजे हुआ। कैलसा गांव निवासी अमरीश विकलांग हैं। वह अपने बेटे अरमान के साथ साइकिल पर सवार होकर कैलसा बॉर्डर आ रहे थे। अभी वह क्षेत्र में ही एक धर्मकांटे के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- साइकिल सवार पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, बेटे की मौत हादसे में दोनों पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। इसके हादसे को अंजाम देने वाला चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। घटनास...