साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर, तीन घायल
कानपुर, जून 25 -- झींझक, संवाददाता। साइकिल से नातिन को बैठाकर घर जा रहे वृद्ध को सुरासी गांव के समीप बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिन्हे सीएचसी झींझक में भर्ती कराया गया। यहां हालत ठीक न होने पर मेडिकल कालेज रिफर किया गया। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी बटेश्वर सिंह अपनी सात वर्षीय नातिन लवली को साइकिल से अपने घर ले जा रहे थे। तभी किशौरा निवासी बाइक सवार अमित बाबू ने सुरासी गांव के समीप साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे साइकिल व बाइक गिरने से तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी झींझक में भर्ती कराया। डा. शिरोमणि ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होता न देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- आमने-सामने बाइक की टक्कर में तीन घायल, जिला अस्पताल रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.