सिद्धार्थ, मार्च 18 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिथरिया निवासी एक युवक गांव के चौराहे पर साइकिल सवार व्यक्ति को बचाने के चक्कर में बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। सोमवार शाम को बिथरिया गांव निवासी एहतेशाम मलिक (35) पुत्र सलाहुद्दीन बाइक से घर जा रहा था। लगभग सात बजे गांव के चौराहे पर पहुंचा था कि सामने से साइकिल सवार फेरी वाला अचानक आ पहुंचा। बचाने के चक्कर में वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इससे वह घायल होकर अचेत पड़ा रहा। मौके पर पहुंचे लोगों ने घर वालों को घटना की सूचना दी और उसे पास के एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज कराने पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद सिर व हाथ पैर, व नाक में गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.