साइकिल सवार को बचाने में बेकाबू हुई बाइक, सड़क पर गिरकर बच्ची की मौत, तीन घायल
कुशीनगर, मई 27 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान पहुंचाया, जहां एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस रेफर कर दिया।
दुर्घटना का विवरण तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पाण्डेय पट्टी मच्छरिया निवासी सुनील यादव पुत्र सुदामा यादव अपनी पत्नी और सात वर्षीय पुत्री निधि यादव के साथ बाइक से बच्ची का इलाज कराने तुर्कपट्टी से कसया जा रहे थे। देर रात जब वे छहूं गांव के पास छहूं मोड़ के निकट पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक बेकाबू होकर सड़क पर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.