कुशीनगर, मई 28 -- तुर्कपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- साइकिल सवार को बचाने में बेकाबू हुई बाइक, सड़क पर गिरकर बच्ची की मौत, तीन घायल तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहूं मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान पहुंचाया, जहां से एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- डिवाइडर में बाइक टकराने से बच्ची की मौत, तीन जख्मीहादसे का विवरण तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पांडेय पट्टी मच्छरिया निवासी सुनील यादव (40) पुत्र सुदामा यादव, अपनी पत्नी बबिता (38) के साथ सात वर्षीय पुत्री निधि यादव का इलाज कराने तुर्कपट...