मेरठ, अप्रैल 13 -- मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रोहटा पेट्रोल पंप के सामने साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से एक युवक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। रोहटा निवासी मुस्तकीम राजमिस्त्री है। रविवार देर रात काम पूरा कर वह अपने साथी शाहरून और साजिद के साथ कैथवाड़ी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रोहटा में पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो अचानक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में मुस्तकीम अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक फिसल गई, जिसमें बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से साजिद को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.