इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- इकदिल,संवाददाता। कन्नौज-भरथना मार्ग पर मंगलवार सुबह मुगलपुर नरैनी के पास एक तेज रफ्तार डंपर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर के परखच्चे उड़ गए और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे में चालक छोटेलाल पुत्र रामस्वरूप, निवासी कीरतपुर थाना बलरई, गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर सात वाहनों के काफिले का हिस्सा था और अलवर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद पीछे चल रहे अन्य वाहन मौके पर ही रुक गए। गनीमत रही कि साइकिल सवार बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.