साइकिल सवार को बचाने में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
आजमगढ़, जून 10 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में खलीलाबाद यूनियन बैंक के पास मंगलवार की दोपहर साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के समय युवक बाइक से बाजार जा रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रेंदुआ गांव निवासी 25 वर्षीय सुधीर कुमार राजभर दिल्ली में रहते थे। एक माह पूर्व वह घर आए थे। मंगलवार की दोपहर में बाइक से रानी की सराय बाजार जा रहे थे। बाजार में खलीलाबाद यूनियन बैंक के पास अचानक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे सुधीर कुमार राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे रानी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.