फतेहपुर, दिसम्बर 17 -- बिंदकी। कल्याणपुर थाने के महरहा गांव के समीप बुधवार शाम साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक सड़क में गिर गई। हादसे में बाइक चालक 18 वर्षीय अजय कुमार और उसकी मां 40 वर्षीय लीलावती निवासी बौहारा थाना जहानाबाद घायल हो गए। घायल मां बेटा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया है। अजय कुमार ने बताया कि वह मां के साथ बड़ौरी गांव गया था। वापस बाइक द्वारा अपनी मां को लेकर बिंदकी होते हुए अपने गांव जाता तभी महरहा गांव के समीप अचानक एक साइकिल सवार आ गया जिसको बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.