पूर्णिया, अप्रैल 29 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। मंगलवार को जलालगढ़ थाना क्षेत्र के मोगरा पोखर के पास एक इलेक्ट्रिक ऑटो सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में ऑटो में सवार छह यात्री घायल हो गए जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ऑटो जलालगढ़ से सरसौनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया। हादसे में सैबुर रहमान (34 वर्ष), मो. नजमुद्दीन (अहिलगांव), मो. आमिर (50 वर्ष), अफाक (30 वर्ष), सुंदरी और नंदनी घायल हो गए। इनमें सैबुर रहमान को मल्टीपल इंजरी के साथ गंभीर चोटें आई हैं जबकि मो. आमिर के पैर में चोट लगी है। यह भी पढ़ें- परैया मोड़ के पास ई-रिक्शा पेड़ में टकराई तीन घायल बाकी यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने मौके पर...