रायबरेली, अप्रैल 2 -- बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगाही मोड़ के निकट प्रयागराज से लखनऊ जा रही कार गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे मार्ग पर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों को चोटे आई है। जिनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया । कार सवार दो पुरुष और एक बच्चा प्रयागराज से लखनऊ किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह थाना क्षेत्र के कस्बा निकट उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगाही मोड़ के पास पहुंचे, तभी एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और टकराकर वह पलटते हुए हाईवे मार्ग के किनारे स्थित नाले के निकट जा रुकी।घटना के बाद कार के अंदर मौजूद एयरबैग खुलने से कार में सवार दो लोगों को चोटे आई हैं। म...