साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
रायबरेली, मई 17 -- रायबरेली, संवाददाता। रिश्तेदार के यहां साइकिल से घर जा रहे बुजुर्ग को एफडीडीआई चौराहे के समीप किसी वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया परंतु पहचान न होने पर शव को कब्जे में लेकर पहचान हेतु मर्चुरी में रखवा दिया। हालांकि काफी अपराह्न बाद थाने पहुंचे कोटवारमऊ निवासी संदीप कुमार ने मृतक की पहचान अपने पिता रामसनेही के रूप में किया। कोटवारमऊ निवासी रामसनेही 62 पुत्र भगौती प्रसाद सैबंसी गांव में अपने रिश्तेदार छोटेलाल के यहां शादी में गए थे रविवार की सुबह चार बजे के करीब साइकिल से वह अपने घर आ रहे थे तभी एफडीडीआई चौराहे के समीप किसी अज्ञात वाहन ने रामसनेही को टक्कर मार दी। जिससे कुचल कर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.