लखनऊ, फरवरी 10 -- पारा के कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार गैस सिलेंडर लदे पिकअप ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक भागने के चक्कर में किशोर को रौंदते हुए निकल गया। कुछ दूर जाने के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे के बाद परिजन किशोर को लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां किशोर को मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक की गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। सदरौना स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी छोटू विश्वकर्मा का छोटा बेटा सूरज (16) घर के पास ही फास्ट फ्रुड का ठेला लगाता था। मंगलवार सुबह सूरज साइकिल से हंसखेड़ा से घर जा रहा था। तभी पीछे से गैस सिलेंडर लदे पिकअप ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर जा गिरा। भागने के चक्कर में चालक ने पिकअप को किशोर के ऊपर से निकाल दिया। कुछ दूर जाने के बाद चालक वाहन...