साइकिल शो के दौरान दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 24 -- छपार। क्षेत्र के परेई गांव में मंगलवार देर रात आयोजित साइकिल शो के दौरान बाइक से साइड लगने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले, जिससे भगदड़ मच गई। संघर्ष में एक पक्ष के चीनू, शुभम, लक्ष्य और वंश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर सुनील कुमार ने पुलिस बल के साथ स्थिति पर काबू पाया और साइकिल शो बंद कराया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.