हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि हजारीबाग समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने आवेदन और शिकायतों के साथ उपस्थित हुए। छात्रवृति में मिलने वाली साइकिल के लिए सहायक शिक्षक द्वारा पैसे लेने की विद्यार्थियों ने उपायुक्त से शिकायत की। उपायुक्त ने तत्काल इस पर डीईओ डीएसई को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। चौपारण निवासी सकलदेव ठाकुर ने डीसी न्यायालय में चल रहे केस के निर्णय में हो रही परेशानियों को लेकर आवेदन के माध्यम से गुहार लगाई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधि...