अररिया, अप्रैल 18 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी थाना क्षेत्र के मेघा नूनिया टोला के पास शनिवार की सुबह करीब छह बजे बड़े-बड़े बैट्रा लदे साइकिल के नीचे दबने से एक 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक शंकर महतो मेघा नुनिया टोला वार्ड संख्या 2 नन्द लाल महतो का बेटा था। वह छोटा-मोटा किसान था। घटना उस वक्त हुई जब बैट्रा लदे साइकिल चढ़ाई में दिक्कत होने व मदद मांगने पर शंकर महतो ने साइकिल को पीछे ठेल रहा था। बताया गया कि इसी दौरान वजनदार साइकिल अनियंत्रित होकर युवक के शरीर पर गिर गया। इससे उनकी मौत हो गयी। हालांकि इस दौरान इन दोनो ने कुआड़ी के एक प्राइवेट डॉक्टर के गेट पर युवक को रखकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- साइकिल लदी बड़ी-बड़ी बैटरी के नीचे दबने से 25 वर्षीय युवक की मौत इधर घटना के विरोध में मृतक के आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव ...