वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विश्व साइकिल दिवस पर बुधवार को जंसा में युवाओं ने रैली निकाली। आह्वान किया कि सेहतमंद रहने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोग साइकिलिंग करें। 'मेरा युवा भारत' बैनर के तहत दीनदासपुर से रैली निकाली गई। महमदपुर, नैपुरा, आपी, राखी समेत कई गांवों से होते हुए यह जंसा में समाप्त हुई। करीब पांच किमी लंबी साइकिल रैली का संयोजन राजेश कुमार विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाया। शीतला प्रसाद यादव, जंसा व्यापार मंडल के अध्यक्ष शुभम सिंह, अरविंद कुमार मौर्य, जंसा चौकी इंचार्ज मयंक कुमार सिंह ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर निकाली साइकिल रैली यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस रैली निकाल कर दी गई पेट्रोल बचने के साथ स्वस्थ रहने का संदेश यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर युवाओं ने दिया प...