साइकिल रैली से फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बरेली, जून 8 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय बरेली ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को संडे ऑन साइकिल थीम पर साइकिल रैली आयोजित की। क्षेत्रीय आयुक्त अनिल कुमार ने कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। करीब 50 प्रतिभागियों ने चौकी चौराहा, फूलबाग मार्ग होते हुए कार्यालय तक साइकिल चलाई। साइकिल बाबा संजीव जिंदल व बरेली रैंडोनियर्स के सदस्यों की सहभागिता रही। साइकिल रैली के दौरान फिटनेस-पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। समापन पर अनिल कुमार ने दैनिक जीवन में साइकिल अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- संडे ऑन साइकिल का हुआ आयोजन यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर निकाली साइकिल रैली यह भी पढ़ें- फिट इंडिया अभियान के तहत निकाली गई साइकिल रैली, 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.