साइकिल रैली निकाल बच्चों ने दिया फिट रहने का संदेश
बाराबंकी, जून 7 -- बाराबंकी,संवाददाता। भारत सरकार एवं खेल विभाग के तत्वावधान में रविवार की सुबह आयोजित साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी राकेश वर्मा कर्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए फिट इंडिया अभियान, स्वस्थ जीवनशैली तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने साइकिल चलाकर संडे ऑन साइकिल को लेकर लोगों को जागरुक किया। मुख्य अतिथि श्री कर्रा ने कहा कि सप्ताह में यदि एक दिन वाहनों के बजाए छुटपुट कार्य के लिए साइकिल का प्रयोग करें तो सेहत के साथ ही ईंधन की बचत होगी। यह भी पढ़ें- आज विश्व साइकिल दिवस' पर होगा "संडे ऑन साइकिल" रैली आपकी यह छोटी सी पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.