भागलपुर, जून 4 -- नवगछिया, निज संवाददाता। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा के द्वारा साइकिल के उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए भव्य साइकिल रैली निकली गई। रैली का उद्धघाटन बाल भारती विद्यालय के उपाध्यक्ष समाजसेवी अजय कुमार रुंगटा, शाखा अध्यक्ष चेतन कुमार मुनका, मंच के संरक्षक अभय प्रकाश मुनका, नरेश केडिया आदि ने किया। अजय रुंगटा ने कहा कि साइकिल केवल एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा ने कहा कि जिंदगी ओर साइकिल दोनों में चैन का होना जरूरी है। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रिविलगंज में रैली अध्यक्ष चेतन मुनका ने कहा कि साइकिल का नियमित उपयोग शारीर...