वाराणसी, जनवरी 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को साई ट्रेनिंग सेंटर वाराणसी की ओर से पहड़िया स्थित 95वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप परिसर से साइकिल रैली निकाली गई। रैली में सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवानों के साथ माई भारत एवं नेशनल वोटर्स संस्था के सदस्य शामिल हुए। साइकिल रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नए मतदाताओं को सम्मानित भी किया गया। पांच किलोमीटर लंबी इस रैली में जवानों सहित कुल 380 लोगों ने भाग लिया। रैली को सीआरपीएफ के कार्यवाहक कमांडेंट राजेश कुमार सिंह और सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट राजू राम सूर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पहड़िया चौराहा, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर तिब्बतन स्टडीज और सारनाथ रोड से होते हुए पुनः 95वीं ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.