साइकिल रैली निकालकर स्वस्थ भारत का दिया संदेश
हल्द्वानी, जून 14 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के राष्ट्रव्यापी फिटनेस अभियान 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के तहत रविवार को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में साइकिल राइड का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल रैली के माध्यम से समाज को स्वास्थ्य, फिटनेस और स्वच्छ पर्यावरण का एक मजबूत संदेश दिया। लोगों को नियमित साइकिल चलाने के शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में जागरूक किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि फिट इंडिया अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन को फिटनेस के प्रति जागरूक बनाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- साइकिल रैली निकालकर स्वस्थ भारत का दिया संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.