पिथौरागढ़, अगस्त 16 -- अस्कोट। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ पेडलर्स की ओर से साइकिल रैली निकालकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बताया टीम के सदस्य बीते सप्ताह 60 किलोमीटर से अधिक की साइकिल रैली पूरी कर चुके है। इस रैली का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने और सुरक्षित व जिम्मेदार साइकिलिंग के लिए प्रेरित करना था। साइकिल रैली में अंशुमान बोहरा, कुणाल चंद, अभिषेक राजन, पारस चंद, दीपेश कापड़ी, उमेश कुमार, लोकेश शर्मा ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- स्वस्थ रहने को एसएसबी ने निकाली संडे ऑन साइकिल रैली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...