बिजनौर, फरवरी 26 -- एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) में कथित गड़बड़ियों के विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। रैली में वक्ताओं ने कहा, कि मतदाता सूची में हो रही अनियमितताओं के कारण योग्य मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए जा रहे हैं। रैली वैष्णो विहार बैराज रोड से प्रारंभ होकर बैराज रोड, नुमाइश ग्राउंड, जजी चौक, शास्त्री चौक, सिविल लाइन, डाकघर चौराहा, रोडवेज चौराहा एवं कलेक्ट्रेट रोड होते हुए पार्टी कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली में काफी संख्या में कार्यकर्ता साइकिलों पर सवार होकर अखिलेश यादव जिंदाबाद और पीडीए जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। रैली में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शेख ज़ाकिर हुसैन, डॉ. रमेश तोमर, अनुज मलिक, धनंजय सिंह यादव, शमशाद अंसारी, डॉ. रहमान मेहमूद कस्सार, प्रभा चौधरी, मदन सैनी, शहज़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.