पिथौरागढ़, मार्च 22 -- धारचूला के जोरावर साइकिलिंग रैली के धारचूला पहुंचने पर आदि कैलाश टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने रैली का स्वागत किया। रविवार को अध्यक्ष प्रवेश नबियाल, महेंद्र सीपाल, जगदीश मौत, रोहित साही, हरीश गुंज्याल ने रैली में शामिल सदस्यों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। रैली में शामिल सदस्यों ने बताया कि राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रैली को बरेली से रवाना हुई थी,जिसमें सेना के 20 साइकिलिस्ट और पांच नागरिक हिस्सा ले रहे हैं। 23 मार्च को रैली लिपुलेख व 27 मार्च को सेना मुख्यालय पिथौरागढ़ पहुंचेंगी, पिथौरागढ़ में रैली का समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.