साइकिल रैली के माध्यम से स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पीलीभीत, जून 3 -- पीलीभीत। विश्व साइकिल दिवस पर मेरा युवा भारत की ओर से डीआईओएस कार्यालय से छतरी चौराहा तक साइकिल रैली निकाली गई। रैली में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 150 युवाओं ने प्रतिभाग किया। रैली को मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान युवाओं ने फिट इंडिया, स्वस्थ युवा-समृद्ध भारत तथा साइकिल अपनाओ, पर्यावरण बचाओ जैसे नारे लगाकर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया। जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने कहा कि साइकिल का नियमित उपयोग न सिर्फ वायु प्रदूषण को कम करने में सहायक है। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर निकाली साइकिल रैली बल्कि यह शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने युवाओं से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.