धनबाद, अगस्त 31 -- बीबीएमकेयू परिसर में खेलेगा भारत, आगे बढ़ेगा भारत कार्यक्रम के तहत आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को साइकिल रेस के साथ समापन हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। साइकिल रेस में बेहतर प्रदर्शन करनेवाली बंगला विभाग की शोध छात्रा सरस्वती को अंगवस्त्र, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष ने किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेलेगा भारत, आगे बढ़ेगा भारत का संदेश...