लखनऊ, जनवरी 20 -- लखनऊ, संवाददाता। खेल विभाग की देखरेख में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर 12 किमी. की ओपन पुरुष और महिला वर्ग के लिये साइकिल रेस आयोजित की जायेगी। साइकिल रेस कुड़ियाघाट से शुरू होकर गुलाला घाट होते हुए पीपे वाले पुल कट से आगे गो घाट होते हुए राष्ट्र प्रेरणा स्थल को क्रास करते हुए आईआईएम रोड तक जायेगी। वहां से वापस होकर साइकिल रेस कुड़िया घाट पर ही खत्म होगी। इस रेस में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। प्रवेश शुल्क भी नि:शुल्क है। रेस सुबह सात बजे शुरू होगी। इच्छुक प्रतिभागी 25 जनवरी को शाम पांच बजे तक चौक स्टेडियम पर साइकिलिंग प्रशिक्षक रोहित विक्रम सिंह से संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.