लोहरदगा, जनवरी 31 -- लोहरदगा, संवाददाता। 68 वीं झारखंड राज्य स्तरीय लोहरदगा ओपन एथलेटिक मीट के दूसरे दिन साइकिल रेस का आयोजन किया गया। 25 किमी रेस पुरुष वर्ग का शुभारंभ रांची जिला के सीमा पर स्थित चट्टी से और 10 किलोमीटर महिला वर्ग का भंडरा से शुरू हुआ। पुरुष वर्ग में प्रथम लोहरदगा का रामबिलास पासवान, द्वितीय सोमा उरांव सिसई गुमला, तृतीय सहाबीर उरांव लोहरदगा, चौथा शंकर उरांव सिसई, पांचवा स्थान विलियम उरांव सिसई गुमला और महिला वर्ग में नीमा कुमारी लोहरदगा प्रथम, द्वितीय आरती कुमारी गुमला, तृतीय सीता कुमारी साहू निंगनी लोहरदगा, चौथा स्थान शांति कुमारी लावगाई कुडू, पांचवा स्थान संजो कुमारी सिसई गुमला क्रमशः अव्वल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.