इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- बकेवर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की पीडीए जनसंदेश साइकिल यात्रा रविवार की सुबह इटावा के मानिकपुर मोड से प्रारंभ होकर करीब दो दर्जन गांवों के भ्रमण के बाद लखना के पुष्पश्री गेस्ट हाउस में समापन स्थल पर पहुंची। पीडीए जनसंदेश यात्रा का जगह- जगह स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने किया। युवाओं ने यात्रा में नारे बाजी करते हुए 2027 में सपा मुखिया अखिलेश यदव को सीएम बनाने का संकल्प लिया। ईकरी के पास अनिल कुमार व हर्षित ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ देवेन्द्र त्रिपाठी गपोचे ने कार्यकर्ताओं को जलपान कराकर भव्य स्वागत किया। वहीं लखना नहर पुल पर कल्लू यादव, दीपक यादव ने स्वागत किया। सपा नेताओं ने यात्रियों का फूल बरसाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अभि...