साइकिल यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत
कन्नौज, अक्टूबर 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर सीतापुर से सैफई के लिए निकाली गई साइकिल यात्रा का बुधवार को नगर में संत गेस्ट हाउस पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बुधवार सुबह नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता, वरिष्ठ सपा नेता शैलेंद्र बबल प्रधान, रंजू सिंह लकी, सुरेश सिंह यादव एवं सपा नेता गोविंद यादव ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर सैफई के लिए रवाना किया। इस दौरान गौरव यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: मासिक बैठक में लिया 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प उधर, सौरिख रोड पर कल्यानप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.