जमुई, अप्रैल 20 -- गिद्धौर । निज संवाददाता रविवार को साइकिल यात्रा एक विचारमंच के द्वारा महाराज चंद्र चूड़ विद्यामंदिर परिसर गिद्धौर में वृक्षारोपण किया गया। यात्रा के क्रम को जारी रखते हुए विचारमंच के सदस्यों ने 537वीं रविवारीय साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर मे पौधरोपण करते हुए खिलाड़ियों के बीच पर्यावरण संरक्षण की अलख भी जगाई गई। कार्यक्त्रम में विचारमंच के सदस्यों ने स्थानीय खिलाड़ियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विचारमंच के संस्थापक विवेक कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को पर्यावरण का पाठ पढ़ाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प दिलाया गया। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि विचारमंच के 537वी...