गोपालगंज, जनवरी 10 -- गोपालगंज। बरौली प्रखंड के माधोपुर हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की साइकिलों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत करीब 200 साइकिलों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, जिससे रात के समय साइकिल चलाने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। मौके पर समाजसेवी मंगलेश कुमार सिंह, नवीन सिंह पटेल, प्रवीण एवं राजेश सिंह पटेल आदि थे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को यातायात नियमों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें हेलमेट पहनने, बाईं ओर चलने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा तेज गति से साइकिल न चलाने की सलाह दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...