फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 1 -- फर्रुखाबाद। साइकिल मिस्त्री का शव बुधवार की सुबह खेत में दवा मिला । पत्नी ने कपड़े देखकर पहचान की शव कंकाल हो गया था घटना को लेकर पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है। गूजरपुर पमारान गांव निवासी 25 वर्षीय ओमवीर 25 जुलाई को लापता हो गए थे । इस मामले में उसकी पत्नी धरमशिला ने छह लोगों के खिलाफ पति को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पुलिस ने इसमें पूछताछ की थी और बाद में नामजद आरोपितों को छोड़ दिया था । घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना पुलिस के साथ-साथ एसओजी को लगाया था। सुबह को इस मामले में पुलिस को सफलता मिली । ओमवीर की हत्या की गई थी और उसके शव को गड्ढा खोदकर खेत में दवा दिया गया था । पुलिस की टीम पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है । पत्नी ने कपड़े देखकर पहचान की है । घटना को देखते ह...