जामताड़ा, जुलाई 10 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय, नारायणपुर में उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। बीडीओ कमलेश कुमार दास ने लाभुक विद्यार्थियों को साइकिल सौंपते हुए कहा कि इससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और वे नियमित रूप से पढ़ाई कर सकेंगे। मौके पर बीडीओ ने विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की जांच करते हुए बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह सचिव अमीत कुमार, दलगोबिंद रजक, तापस गोप, सोहन रजक, अनीश तिवारी समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Gridih New...