साइकिल महोत्सव की तैयारियां पूरी, आज निकलेगी भव्य रैली
गढ़वा, जून 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में 14 जून को आयोजित होने वाले दो दिवसीय साइकिल महोत्सव को लेकर शनिवार को बैठक हुई। जिला साइकिलिंग संघ द्वारा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अस्मिता सिटी लीग कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में प्रतिभागियों की व्यवस्था, रूट प्लान, सुरक्षा, एनर्जी ड्रिंक- एंबुलेंस और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे इस महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। महोत्सव पर प्रातः सात बजे साइकिल रैली होगी। रैली में शामिल होनेवाले खिलाड़ियों को सुबह 6 बजे टाउन हॉल में रिपोर्ट करने की अपील की गई। महिला वर्ग की साइकिल रेस टाउन हॉल ग्राउंड से प्रारंभ होकर माझिआंव मोड़ मार्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.