साइकिल-बाइक फैक्ट्री लगाने की तैयारी में हेमंत सोरेन सरकार, जानिए झारखंड क्यों है बड़ा बाजार
सत्यदेव यादव, जुलाई 6 -- झारखंड को निर्माण हब बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने तेजी से पहल शुरू कर दी है। साइकिल निर्माण उद्योग स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नई दिल्ली में प्रस्तावित बैठकों में हीरो, एवन और बिरला समूह के प्रतिनिधियों के साथ राज्य में साइकिल उद्योग लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। बैठकों का केंद्र राज्य में पारंपरिक साइकिल के साथ-साथ ई-साइकिल और भविष्य में ई-बाइक निर्माण की संभावनाओं पर रहेगा। मुख्यमंत्री निवेशकों को झारखंड में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने का न्योता देंगे। मुख्यमंत्री सोरेन ने बीते एक जून को ही कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उद्योग, शिक्षा और कल्याण विभाग के समन्वय से झारखंड में साइकिल उद्योग स्थापित करने का विस्तृत प्लान त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.