औरैया, अप्रैल 16 -- अछल्दा। कस्बा के सेउपुर रोड पर गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे साइकिल को बचाने के प्रयास में एक ऑटो सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक अनुज घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...