पाकुड़, जनवरी 24 -- पाकुड़। जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार को प्रातः 07:00 बजे से साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, खेल भावना, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्रप्रेम को प्रोत्साहित करना है। साइकिल प्रतियोगिता वी०आई०पी० रोड, उप विकास आयुक्त, पाकुड़ के आवास के निकट से प्रारंभ होकर सोनाजोड़ी तक जाएगी तथा वापसी उपरांत वी०आई०पी० रोड परिसर में संपन्न होगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रतियोगिता में केवल पाकुड़ जिले के निवासी प्रतिभागी ही भाग लेने के पात्र होंगे। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करें तथा इस जनहितकारी पहल को सफल बनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.