बेगुसराय, अप्रैल 8 -- बीहट, निज संवाददाता। साइकिल पे संडे के छह सौवें रविवार 12 अप्रैल को सिक्स हंड्रेड संडे पैडलिंग फॉर चेंज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएसन बरौनी के अध्यक्ष डॉ कुन्दन कुमार ने कहा कि पर्यावरण जागरूकता के साथ साथ स्वच्छता तथा पेट्रोलियम ईंधन की बचत को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से साइकिल पे संडे की शुरुआत वर्ष 2014 में की गई थी, तब से यात्रा हर रविवार को अनवरत जारी है। इसी क्रम में 12 अप्रैल को साइकिल पे संडे का 600वां रविवार पूरा हो रहा है। सिद्धपीठ बड़की दुर्गा माता मंदिर बीहट परिसर से सुबह 6 बजे से यात्रा आरंभ कर हर्ल टाउनशिप स्थित डीएवी परिसर तक की छह किलोमीटर की यात्रा की जाएगी। इस यात्रा में कुल 600 साइकिल सवार यात्री शामिल होंगे। वहीं इस यात्रा में सहयोग दे रहे बीहट नगर परिषद ...